फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह एचएएस अफसरों के तबादले, दो को अतिरिक्त प्रभार

Sun, 28 Oct 2018 12:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल सरकार ने छह एचएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं जबकि दो को अतिरिक्त कार्यभार दिया है। एचएएस अधिकारी सुधीर कुमार को बीबीएनडीए बद्दी का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है जबकि राजीव कुमार को अभी नियुक्ति नहीं दी गई है। 

विज्ञापन


विनय मोदी को उपायुक्त आरएंडआर फतेहपुर तैनात किया गया है। उनके पास ब्यास बांध परियोजना फ तेहपुर के भू-संरक्षण अधिकारी का भी कार्यभार रहेगा। सुधीर कुमार को बीबीएनडीए बद्दी का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।

इनके अलावा डॉ. सुरेश चंद जसवाल को एसडीएम ऊ ना नियुक्त किया गया है। अनुपम कुमार को ओएसडी सैनिक कल्याण विभाग हमीरपुर के रूप में नियुक्ति दी गई है। उनके पास एसी टू डीसी का भी प्रभार रहेगा।
विज्ञापन


गौरव महाजन को एसडीएम ऊना लगाया गया है। दो अन्य एचएएस अधिकारियों में सन्नी शर्मा को आरटीओ कुल्लू और रामप्रसाद को पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय चंबा का संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें