फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: सिरमौर की बेटी डॉ. अक्षिता बनीं मिस एशिया इंटरनेशनल 2026

Thu, 09 Apr 2026 09:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

 जिला सिरमौर की निवासी डॉ. अक्षिता ने मिस एशिया इंटरनेशनल 2026 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। 
विज्ञापन
डॉ. अक्षिता बनीं मिस एशिया इंटरनेशनल 2026। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की निवासी डॉ. अक्षिता ने मिस एशिया इंटरनेशनल 2026 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। सिरमौर की बेटी के रूप में पहचान बनाने वाली डॉ. अक्षिता एक समर्पित प्रोफेशनल हैं जिन्होंने मॉडलिंग क्षेत्र में अपने आत्मविश्वास, सौम्यता और व्यक्तित्व के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। नई दिल्ली में आयोजित इस पेजेंट में उनकी जीत हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बनी। इस प्रतियोगिता में मिसेज इंडिया द गॉडेस पूनम ठाकुर ने ज्यूरी सदस्य के रूप में अहम भूमिका निभाई। इस प्रतिष्ठित मंच पर उन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मानिका विश्वकर्मा के साथ मंच साझा किया।

विज्ञापन


उन्होंने प्रतियोगिता का मूल्यांकन करते हुए प्रतिभागियों को प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्रदान किया। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर से आए प्रतिभागियों ने अपने व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, शैली और प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इस दौरान जूरी पैनल में पूनम ठाकुर के साथ बिंदु भाटिया, जसप्रीत कौर काथूरिया, लेफ्टिनेंट कर्नल जयश्री बनर्जी, ज्योति संत, शशि सैगल तथा नेहा तिवारी शामिल रहीं जिन्होंने निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्णय प्रक्रिया सुनिश्चित की। कार्यक्रम का सफल संचालन बिट्टू रावल द्वारा किया गया जबकि शो का निर्देशन रितु झा और दिशा भटनागर ने किया। उनकी रचनात्मक सोच एवं उत्कृष्ट प्रबंधन ने आयोजन को यादगार बना दिया।

विजेता इस प्रकार रहे.
मिसेज़ श्रेणी में डॉ. अरुणिमा कुशारी ने विजेता का खिताब पाया, डॉ. अर्चना खुराना प्रथम उपविजेता रही और निधि रावल गहलोत द्वितीय उपविजेता रही। इसके साथ ही मिस श्रेणी में डॉ. अक्षिता ने विजेता का ताज पाया, वैष्णवी झा प्रथम उपविजेता और यशिका राजपूत द्वितीय उपविजेता रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें