फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाबालिग ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 05 Nov 2023 05:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)

सार

नाबालिग की मां न होने के कारण वह घर में अकेली रहती थी। आरोपी शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करता रहा। बाद में आरोपी ने शादी से मना कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक नाबालिग ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। इसको लेकर रेणुकाजी पुलिस ने पोस्को अधिनियम के अलावा अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति नाबालिग के गांव में ही अपनी बुआ के घर आता-जाता रहता था। वह वहीं मिस्त्री का काम भी करता था।

विज्ञापन


नाबालिग की मां न होने के कारण वह घर में अकेली रहती थी। आरोपी शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करता रहा। बाद में आरोपी ने शादी से मना कर दिया। नाबालिग ने बीते 15 अक्टूबर को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। नाबालिग ने स्वयं ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर आरोपी की शिकायत दर्ज की।

रेणुकाजी पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए रविवार को अस्पताल में नाबालिग का मेडिकल करवाने के साथ नवजात बच्चों का डीएनए करवा कर नमूने जांच को भेज दिए हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल ने बताया कि पोक्सो के तहत मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश की जा रही है। साथ ही दोनों नवजात बच्चों का डीएनए सेंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेज दिए हैं। नाबालिग के बयान अदालत में दर्ज करवाए जाएंगे। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करके उसका भी डीएनए करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें