आग लगने से प्रधानाचार्य कार्यालय के कुछ हिस्से में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दूसरी ओर आग लगने के बाद मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य कार्यालय परिसर का कामकाज प्रभावित हुआ है।
डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में रात करीब 3:00 बजे अचानक आग लग गई। इस दौरान मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने जैसे ही धमाके की आवाज सुनी तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग लगने से प्रधानाचार्य कार्यालय के कुछ हिस्से में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दूसरी ओर आग लगने के बाद मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य कार्यालय परिसर का कामकाज प्रभावित हुआ है। कार्यालय में पानी भरा है। कर्मचारियों-अधिकारियों के बैठने की व्यवस्था अभी नहीं हो पाई है ।
विज्ञापन
कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव तुली ने बताया कि आग करीब 3:00 बजे के आसपास लगी। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों की सजगता के चलते बड़ा नुकसान होने से टल गया। उन्होंने बताया कि जैसे ही यहां फ्रिज में आग लगने के बाद ब्लास्ट हुआ, तुरंत सुरक्षा कर्मी हरकत में आ गए और अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
उन्होंने बताया कि आग से सामान जला है। लेकिन समय रहते आग पर काबू पाए जाने के बाद महत्वपूर्ण रिकॉर्ड सहित लाखों रुपये का सामान जलने से बच गया।
उधर, गनीमत यह रही कि यहां रखे दस्तावेज एवं मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के प्रशिक्षुओं के पेपर आग की भेंट नहीं चढ़ने से बच गए।