फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चढ़ाई चढ़ते वक्त सरकारी बस की ब्रेक फेल, बड़ा हादसा टला

Wed, 30 Oct 2019 05:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पांवटा साहिब से शिमला के लिए रवाना हुई बस की बुधवार सुबह ब्रेक फेल हो गई। नाहन से लगभग 12 किलोमीटर दूर लादू के समीप चढ़ाई चढ़ते वक्त ब्रेक पाइप फटने के कारण चालक हड़बड़ा गया और बस को पहाड़ी से टकरा दिया। गनीमत रही कि किसी यात्री को चोट नहीं आई। सभी यात्रियों को दूसरी बस में शिमला भेजा गया। बस में 50 से 60 सवारियां बैठी थीं। एचआरटीसी प्रबंधन ने प्रशिक्षित चालक होने के बावजूद हैंडब्रेक नहीं लगाने पर चालक के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5:45 बजे नाहन से एचआरटीसी बस शिमला के लिए रवाना हुई थी। नाहन से लगभग 12 किलोमीटर दूर लादू के समीप चढ़ाई पर अचानक बस की ब्रेक पाइप फट गई। इस वजह से बस पीछे की ओर चल पड़ी। हालांकि, इस वक्त चालक हैंडब्रेक लगा सकता था, लेकिन हड़बड़ाहट में वह हैंडब्रेक नहीं लग पाई और बस को पहाड़ी से टकरा दिया। हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं। चालक ने समझदारी दिखाते हुए बस को पहाड़ी से टकरा दिया।

इसी वजह से बस दूसरी तरफ खाई में लुढ़कने से बाल-बाल बची। उधर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक रशिद शेख ने बताया कि यात्रियों को दूसरी बस में शिफ्ट किया गया था। गाड़ी चढ़ाई पर ब्रेक पाइप फटने से पीछे खिसक गई। यहां गाड़ी गेयर में होने के चलते हैंडब्रेक लगाकर रुक सकती थी, लेकिन चालक हड़बड़ा गया। वह बस की हैंडब्रेक क्यों नहीं लगा पाया, क्यों चढ़ाई पर बस न्यूट्रल न्यूटल हो गई। इसकी जांच कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें