युवक की नदी में डूबने से मौत(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
गिरि नदी में खैरी के समीप एक युवक की नदी में डूबने से मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि खैरी के साथ लगते चुन्नर निवासी रिंकू (35) को मिर्गी के दौरे आते थे। वह सोमवार को नदी में मछली पकड़ने के लिए जाल लगाने घर से गया था। जब वह नदी में जाल लगा रहा था, उसी दौरान उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और वह नदी में गिर गया। आसपास कोई व्यक्ति न होने से उसे नहीं बचाया जा सका, जिसकी नदी में डूबने से मौत हो गई। देर शाम जब लोगों ने उसे मृत देखा तो सूचना पुलिस और उसके परिजनों को दी गई।
थाना प्रभारी राजगढ़ आरएल धौलटा सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्राकृतिक घटना लग रही है। उन्होंने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ लाया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, परिजनों ने कोई शक जाहिर नहीं किया है। मंगलवार को स्थानीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।