फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में दर्शन के लिए आए श्रद्धालु की सीढि़यों पर मौत

Tue, 20 Jan 2026 06:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कालाअंब (सिरमौर)।

सार

बुजुर्ग अपने परिजनों के साथ मंदिर में माथा टेकने आए थे। मंदिर की सीढि़यां चढ़ते समय अचानक बुजुर्ग को चक्कर आ गया। 
विज्ञापन
त्रिलोकपुर स्थित महामाया माता बाला सुंदरी मंदिर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिलोकपुर स्थित महामाया माता बाला सुंदरी मंदिर में दर्शन के लिए आए लगभग 65 वर्षीय बुजुर्ग श्रद्धालु की मौत हो गई। बुजुर्ग अपने परिजनों के साथ मंदिर में माथा टेकने आए थे। मंदिर की सीढि़यां चढ़ते समय अचानक बुजुर्ग को चक्कर आ गया।

विज्ञापन


मौके पर मौजूद प्रसाद की दुकान के मालिक ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया और परिजनों से बुजुर्ग को अपनी गाड़ी में अस्पताल तक पहुंचाने को कहा, लेकिन तब तक बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन उन्हें वापस अपने घर ले गए।

हालांकि, बुजुर्ग की मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक की शिनाख्त रामेश्वर दास (65), निवासी शहजादपुर, जिला अंबाला, हरियाणा के तौर पर हुई है। बुजुर्ग श्रद्धालु के पुत्र रिंकू शर्मा ने बताया कि उनके पिता की मौत हृदयघात से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें