मोबाइल पर ही मैच देखता क्रिकेट प्रेमी
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में भी भारत-पाकिस्तान मैच का जादू सिर चढ़कर बोला। रविवार दोपहर दो बजे के बाद से ही शहरों में सन्नाटा छा गया। लोग अपने घरों में मैच देखते रहे। भारत की जीत के लिए किसी ने सुबह ही मंदिरों में जाकर दुआएं मांगी तो किसी ने उपवास तक रखा।
शिमला, धर्मशाला, मनाली और डलहौजी जैसे पर्यटन केंद्रों में भी शाम के समय रोजाना से कम ही लोग नजर आए। जो भी दिख रहे थे उनके हाथ में मोबाइल फोन ही थे। यहां तक कि रोहतांग दर्रे पर भी लोगों ने इकलौते जिओ के सिगनल का फायदा उठाया।