फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: मंडी में बागवानी विभाग का सिद्धपुर उत्कृष्टता केंद्र सरकार ने किया बहाल

Fri, 27 Jan 2023 11:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश सरकार ने जिला मंडी में बागवानी विभाग का सिद्दपुर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बहाल कर दिया है। कांग्रेस की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार अपने ही फैसले पर बैक फुट में चली गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने जिला मंडी में बागवानी विभाग का सिद्दपुर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बहाल कर दिया है। कांग्रेस की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार अपने ही फैसले पर बैक फुट में चली गई है। सरकार अब तक 600 से ज्यादा विभागों और कार्यालयों को बंद कर चुकी है। बहाल किए सेंटर को ही सबसे पहले सरकार ने बंद करने की अधिसूचना जारी की थी।

विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा सरकार के विदाई लेने के बाद सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने इस सेंटर को बंद करने की अधिसूचना गत 17 दिसंबर, 2022 को जारी की थी। अब सरकार ने इस सेंटर को लेकर नई अधिसूचना संख्या एचटीसी-ए(1) -3/2018-वीओएल-4 जारी की है। राज्य के सचिव उद्यान अमिताभ अवस्थी ने यह अधिसूचना जारी की है। गौर हो कि तत्कालीन भाजपा सरकार ने अगस्त, 2022 में इस सेंटर को खोलने की अधिसूचना जारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें