फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animal Husbandry: वीरेंद्र कंवर बोले- पशु चिकित्सा संस्थानों में बीमार पशुओं के लिए लिफ्टिंग मशीनें लगेंगी

Tue, 05 Jul 2022 09:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पशु पालकों के पशुओं के कृत्रिम गर्भाधारण के लिए केंद्रीय प्रायोजित योजना के तहत हिमाचल में 125 रुपये का अतिरिक्त अनुदान प्रदान किया जाएगा। इस योजना के अतंर्गत 168 लाख रुपये का अनुमानित अनुदान उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
पशुपालन एवं मछली पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पशुपालन एवं मछली पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सभी उपमंडलीय पशु चिकित्सा संस्थानों में बीमार पशुओं के उपचार के लिए पशु लिफ्टिंग मशीन उपलब्ध करवाई जाएंगी। प्रदेश में पशुओं में बांझपन की समस्या से निपटने के लिए हर माह बांझपन निवारण शिविर लगाए जाएंगे।  इसके लिए अतिरिक्त राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। मंत्री कंवर की अध्यक्षता में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश पशुधन और कुक्कुट विकास बोर्ड की 28वीं बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पशुपालन मंत्री ने कहा कि पशु पालकों के पशुओं के कृत्रिम गर्भाधारण के लिए केंद्रीय प्रायोजित योजना के तहत हिमाचल में 125 रुपये का अतिरिक्त अनुदान प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन


इस योजना के अतंर्गत 168 लाख रुपये का अनुमानित अनुदान उपलब्ध करवाया जाएगा। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पशुओं में बांझपन की समस्या से निपटने  शिविर प्रदेश में चल रहे सभी गोसदनों में भी लगाए जाएंगे। जिला मंडी के चौंतड़ा में 216.79 लाख रुपए की लागत से एक हैचरी का निर्माण किया जाएगा, जिसमें ब्रोइलर  और कड़कनाथ मुर्गों का पेरेंट स्टॉक 75 अनुपात 25 में रखा जाएगा। इस हैचरी को सोसाइटी के रूप में पंजीकृत किया जाएगा। 464 लाख रुपये की लागत से सिरमौर जिले के बागथन में पहाड़ी गाय के संरक्षण के लिए एक पशुधन फार्म की स्थापना की जाएगी। बैठक में सचिव पशुपालन अजय शर्मा, निदेशक पशुपालन प्रदीप शर्मा सहित बोर्ड के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें