फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के आधे हिस्से में रविवार को बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
संजौली, लोअर बाजार, पंथाघाटी में लगेगा पावर कट, कसुम्पटी में भी सुबह दस से पांच बजे तक कट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के आधे हिस्से में 4 जुलाई (रविवार) को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत बोर्ड इस दौरान लाइनों का मरम्मत कार्य करवाएगा। विद्युत मंडल कसुम्पटी के तहत रविवार को सेंट बीड्स कॉलेज, संजौली बाजार, भट्ठाकुफर बाजार, फल मंडी, सिमिट्री, जवाहर कालोनी, दरोगा कालोनी, गाहन, ऊपरी सिमिट्री, बात्तीश कालोनी, ज्वाला माता मंदिर, शिवालिक संस्थान, सिविल सप्लाई, पोहा, मालूथी, पतघर, जगरोटी, आईपीएच पंप, गुसान, ब्यूलिया, शयार, पंथाघाटी, हिमाचल वन अनुसंधान संस्थान, सरगीन, शकराला और कसुम्पटी के आसपास के क्षेत्रों में 4 जुलाई को दिनभर विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड के संयुक्त निदेशक अनुराग पराशर ने बताया कि इसी तरह विद्युत उपमंडल ईदगाह के तहत उपायुक्त कार्यालय परिसर, एसपी कार्यालय, सिटी प्वाइंट माल से जीडी खन्ना, लोअर बाजार से लेकर नथू हलवाई की दुकान तक, द्वारका घर और राम बाजार के आसपास के क्षेत्रों में भी इसी दिन सुबह दस से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें