फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाइयों ने राष्ट्रीय परीक्षाओं में चमकाया नाम, एक ने आईईएस, दूसरे ने एनडीए परीक्षा पास की

Sat, 24 Nov 2018 05:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
शुभम शर्मा
विज्ञापन

हमीरपुर के दो भाइयों ने नेशनल स्तर की दो परीक्षाएं पास की हैं। शुभम शर्मा ने भारतीय इंजीनियरिंग सर्विसेस (आईईएस) की परीक्षा में देशभर में 26वां रैंक हासिल किया है। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद शुभम ने एसएसबी में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन


हमीरपुर के वार्ड नंबर दस के रहने वाले शुभम शर्मा के पिता सुरेंद्र शर्मा और माता निशा शर्मा, दादा जगन्नाथ शर्मा, दादी दीप कुमारी शर्मा, चाचा मनोज शर्मा और चाची अनिता शर्मा ने दोनों बेटों की कामयाबी पर खुशी जताई है।

भाई अभिमन्यु शर्मा पुत्र मनोज शर्मा ने एनडीए की परीक्षा पास की है। अभिमन्यु ने परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद केरल में ज्वाइनिंग दे दी है। अभिमन्यु और शुभम दोनों चचेरे भाई हैं लेकिन माता-पिता अभी तक संयुक्त परिवार में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिमन्यु शर्मा
अभिमन्यु ने हमीरपुर पब्लिक स्कूल बाईपास रोड से दस जमा दो की परीक्षा विज्ञान संकाय में उत्तीर्ण की। जबकि शुभम ने गुरुनानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज लुधियाना से बीटेक किया। शुभम ने जुलाई 2018 में लिखित परीक्षा और 17 सितंबर को एसएसबी साक्षात्कार में भाग लिया।

उनका देशभर में 26वां स्थान आया है। शुभम ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता के अलावा अपने मित्र विशाल को दिया है। उनका कहना है कि उनके दोस्त विशाल ने परीक्षा की तैयारी करने में समय-समय पर उचित मार्गदर्शन किया। दोस्त विशाल का भी आईईएस परीक्षा में देशभर में 69वां रैंक आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें