उन्होंने बताया कि राधा कृष्ण मंदिर में वीरवार सुबह 9:00 बजे विशेष पूजा होगी। इसके बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी। 3:00 से शाम 6:30 बजे तक कथा सुनाई जाएगी। मंदिर में भक्तों के लिए 11 अगस्त को भंडारा परोसा जाएगा। सनातन धर्मसभा के प्रचार मंत्री शिवकुमार कार्यक्रम के संयोजक बनाए गए हैं। सभा के प्रधान अजय सूद, वरिष्ठ उपप्रधान अशोक मित्तल, सचिव विनोद अग्रवाल, सह सचिव सतपाल शर्मा और कोषाध्यक्ष रजनीश चोपड़ा कार्यक्रम की व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे।
संवाद