फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: श्रीखंड महादेव यात्रा 10 जुलाई से, पंजीकरण के लिए जल्द खुलेगा पोर्टल

Tue, 16 Jun 2026 05:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, निरमंड (कुल्लू)।

सार

 श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा इस वर्ष 10 से 23 जुलाई तक होगी। यात्रा के सफल संचालन और व्यवस्थाओं को लेकर मंगलवार को निरमंड समिति सभागार में श्रीखंड यात्रा ट्रस्ट की बैठक हुई।
विज्ञापन
श्रीखंड महादेव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर भारत की सबसे कठिन एवं धार्मिक यात्राओं में शुमार श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा इस वर्ष 10 से 23 जुलाई तक होगी। यात्रा के सफल संचालन और व्यवस्थाओं को लेकर मंगलवार को निरमंड समिति सभागार में श्रीखंड यात्रा ट्रस्ट की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष, उपायुक्त कुल्लू ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की। बैठक में विशेष रूप से श्रीखंड यात्रा ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य, प्रदेश मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, ट्रस्ट सदस्य गोविंद प्रसाद शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। निर्णय लिया गया कि इस वर्ष आधिकारिक यात्रा 10 जुलाई से 23 जुलाई तक होगी। यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस, वन और बचाव दलों की विशेष तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन

एसडीएम निरमंड डॉ. जगदीप सिंह राठौर ने बताया कि इस बार यात्रा को छह सेक्टरों में विभाजित किया गया है। यात्रा मार्ग बागीपुल जाओं के मध्य सेक्टर मजिस्ट्रेट और सिंहगाड़, थाचडू, कुनशा, भीम डवारी और पार्वती बाग में बेस कैंप स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी, पर्वतारोहण दल, जल शक्ति, वन, लोक निर्माण और अन्य विभागों की टीमें तैनात रहेंगी। यात्रा में एसडीआरएफ के 18 जवान और अविमास के 24 बचाव कर्मी मौजूद रहेंगे, जिससे आपदा, बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
विज्ञापन

बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्रीखंड यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल भी शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही सीमित संख्या में ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी। पोर्टल को शीघ्र ही आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। बैठक में तहसीलदार निरमंड रजत शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आनंद शर्मा, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता किशोर कुमार, डीएफओ चमन राव, सहायक अभियंता राकेश नेगी, बीडीओ नरेश कुमार, कार्यकारी बीएमओ प्रदीप नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें