शिमला। राम मंदिर में सोमवार को नगर फेरी के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभा हुआ। श्रीरामकृष्ण सेवा समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे गणेश पूजन और रुद्राभिषेक के साथ हुई, जो 11 बजे तक चला। इसके बाद 11 बजे नगर फेरी आयोजित की गई।
विज्ञापन
प्रभात फेरी मंदिर से शुरू होकर लोअर बाजार होते हुए सीटीओ चौक पहुंची। वहां से वापस बाजार होते हुए शेर-ए-पंजाब तक गई। इसके बाद यह फेरी वापस मंदिर पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में समिति के सदस्यों ने भजन गाते और नृत्य करते हुए भाग लिया। मंदिर पहुंचने के बाद दोपहर 1 बजे से कथा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान कथावाचक डॉ. नंदीश्वर महाराज ने श्रद्धालुओं को पहले दिन रामायण का परिचय दिया। 28 जून तक चलने वाली कथा के तहत मंदिर में रोजाना प्रवचन शाम 3 से 6 बजे तक होंगे। संवाद