गोपालपुर के प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि सेंटर बनाने के लिए कमेटी ने पंचायत से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया है। इसकी आर्ट ऑफ लिविंग ने सभी औपचारिकताएं पूरी की हैं।
एसडीएम पालमपुर पंकज शर्मा ने कहा कि गोपालपुर में बनने वाले आर्ट ऑफ लिविंग के आश्रम की जमीन के लिए परमिशन हुई है। अब यहां पर एक सेंटर बनेगा। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरु श्रीश्री रवि शंकर गुरुवार दोपहर बाद माता बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा पहुंचे।
श्रीश्री ने सबसे पहले माता बज्रेश्वरी देवी की विधिविधान से पूजा-अर्चना की। उसके बाद उन्होंने मंदिर की परिक्रमा की। उन्होंने शांति हवन में भाग लिया। इस अवसर पर उनके साथ दर्जनों अनुयायी और अन्य लोग भी मौजूद रहे।