फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस हादसा: रात भर मची रही कुल्लू अस्पताल में चीख-पुकार

Fri, 21 Jun 2019 10:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बंजार बस हादसे के घायलों की चीख पुकार से रात भर अस्पताल गूंजता रहा। देर रात तक मौत का आंकड़ा 44 तक पहुंच गया। जिनकी सांसें चल रही थीं, उनमें दर्जन भर को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


हादसे में जान गंवाने वालों के शव लेने के लिए परिजनों को सुबह तक इंतजार करना पड़ा। भीषण हादसे के दर्द का केंद्र बने कुल्लू अस्पताल में घायलों और मृतकों के परिवार सदस्यों की रात बदहवासी में गुजरी। 

हादसे में 44 लोगों की जान गई है, जबकि 37 लोग घायल हैं। पांच घायलों ने अस्पताल पहुंचने के बाद आखिरी सांस ली। इनके शव लेने के लिए परिजनों को शुक्रवार सुबह तक इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटनास्थल पर नहीं आए, सीएम के आने पर पहुंच गए कई नेता

- फोटो : अमर उजाला
सुबह पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपे गए। उधर, अस्पताल में शुक्रवार सुबह लोगों की भीड़ बढ़ गई। कोई रोते-बिलखते नजर आया तो कोई एक-दूसरे को दिलासा देते। कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर भी अस्पताल पहुंचे।

उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और घायलों के परिवार वालों को मदद का भरोसा दिलाया। हादसे के वक्त आम लोगों और स्वयंसेवियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद की थी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री के पहुंचने पर कई नेताओं में उनके साथ फोटो खिंचवाने की होड़ मची रही।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम 12 बजे के बाद अस्पताल आने का था। सत्ताधारी दल के नेता यहां एक घंटा पहले ही पहुंच गए थे। स्वयंसेवियों ने इस पर रोष जताया कि शाम को जरूरत के समय कोई नेता नहीं आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें