फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में गोली मारकर युवक की हत्या

Thu, 12 Mar 2015 10:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चौपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला तहसील चौपाल की ग्राम पंचायत झीना के तुईल गांव में एक युवक की उसके पड़ोसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना पुरानी आपसी रंजिश के कारण हुई है।
विज्ञापन


सूचना के बाद चौपाल से पुलिस की टीम मौके पर रवाना हो गई है। घटना चौपाल तहसील मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर बुधवार शाम करीब तीन बजे की है।

तुईल गांव के नरवीर सिंह ने अपने पड़ोसी बंटी पर 12 बोर की बंदूक से गोली चलाई। गोली से युवक बंटी उर्फ भरत भूषण पुत्र सुंदर सिंह (28) साल की मौके पर मौत हो गई।

गोली मारने के बाद घटना स्थल से आरोपी फरार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी।

शादी समारोह के दौरान हुआ था झगड़ा

मंगलवार को भरत भूषण के परिवार में शादी समारोह चल रहा है। इस दौरान आरोपी नरवीर सिंह ने नाच गाने को रोकने की कोशिश की तो दोनों परिवारों के बीच झड़प हो गई।

उस दिन तो आरोपी नरवीर सिंह ने चौपाल पुलिस थाने में बंटी व उसके परिवार से खतरे की शिकायत की। सूचना के बाद पहले दिन भी पुलिस मौके पर गई थी।

बुधवार को फिर दोनों के बीच बहस के बाद नरवीर सिंह ने बंटी पर बंदूक चला दी। इससे भरत भूषण उर्फ बंटी की घटनास्थल पर मौत हो गई है।
विज्ञापन

पलभर में मातम में बदल गई शादी की खुशियां

चौपाल की झीना पंचायत के तुईल गांव में हुई इस खूनी वारदात के बाद माहौल गमगीन हो गया। चंद पल पहले जहां शादी की खुशियों से माहौल रौनक भरा था वहीं बंदूक की एक धायं करती आवाज ने सबकुछ बदल दिया।

पलक झपकते ही यहां जहां माहौल गमगीन हो गया तथा चीखपुकार मच गई। गोली का शिकार हुए युवक के परिवारों को हर कोई ढांढस बंधा रहा था।

चौपाल के थाना प्रभारी गुलाम अकबर ने बताया कि घटनास्थल तक पहुंचने में अभी आधे घंटे का समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि डीएसपी मुनीश ढडवाल सहित पूरी टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। उन्होंने गोली से तुईल गांव में एक युवक की मौत की सूचना की पुष्टि की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें