फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से तीन मंजिला दुकान जली, लाखों की संपत्ति राख

Mon, 11 Feb 2019 10:36 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन नगरी मनाली की मनु मार्केट में एक दुकान जलकर राख हो गई है। रविवार तड़के करीब चार बजे लगी आग से पूरे मनाली शहर में अफरा-तफरा मच गई।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया और साथ लगती करीब आधा दर्जन से अधिक दुकानों को जलने से बचाया। लेकिन तब तक आशा देवी पत्नी सागर महाजन की दुकान जलकर राख हो गई थी।

कड़ाके की ठंड के बावजूद अग्निशमन के कर्मचारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए दुकान का शटर तोड़कर आग बुझाने का काम शुरू किया। सब अग्निशमन अधिकारी मनाली केवल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि मनाली की मनु मार्केट पूरी तरह से सटी हुई है और एक बड़ा हादसा होने से बचाया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस दुकान में आग लगी थी, वह तीन मंजिला था और इसमें कॉस्मेटिक का सामान रखा गया है, जबकि इसके साथ लगती दुकानें पक्की थी। ऐसे में आग यहां तक नहीं पहुंच पाई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

हादसे के बाद तहसीलदार मनाली शमशेर सिंह ने मौके का दौरा किया। उन्होंने बताया कि आग से एक तीन मंजिला दुकान राख हो गई है और विभाग ने करीब 20 लाख रुपये का नुकसान आंका है।

उन्होंने कहा कि आग से प्रभावित आशा देवी को पांच हजार रुपये फौरी राहत के रूप में दिए गए हैं। व्यापार मंड़ल मनाली के प्रधान अमर सिंह ने बताया कि मनु मार्केट मनाली में आग लगने से दुकान का सामान जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन


पीड़ित दुकानदार को व्यापार मंडल की ओर से 25 हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की है। उन्होंने सरकार और प्रशासन ने प्रभावित दुकानदार को हर संभव मदद करने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें