एयर पिस्टल मैन और वुमन वर्ग के ट्रायल कल होंगे संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। 68वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप के लिए इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर शिमला में शुक्रवार को 10 मीटर एयर पिस्टल टीम और मिक्स्ड टीम के ट्रायल हुए। इसमें प्रदेशभर की विभिन्न अकादमी, क्लब और स्कूलों के इच्छुक 35 निशानेबाजों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
यह तीन दिवसीय ट्रायल हिमाचल प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन की ओर से आयोजित किए जा रहे हैं। 30 नवंबर को एयर पिस्टल मैन और वुमन वर्ग के सीनियर-जूनियर टीम के ट्रायल होंगे। इसके बाद टॉप छह खिलाड़ियों का चैंपियन ऑफ द चैंपियन मुकाबला करवाया जाएगा। इसमें पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वालों को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 68वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप 11 दिसंबर से 4 जनवरी तक दिल्ली में होगी।