छोटी सी उम्र और ऊंची उड़ान की चाहत। ऐसा ही सपना है सोलन के रहने वाले शिवांश कंवर का। शिवांश का चयन कलर्स चैनल पर जल्द प्रसारित होने जा रहे डांस दीवाने सीजन-2 के लिए हुआ है। शिवांश ने इसके लिए चंडीगढ़ में ऑडिशन दिया था। इसमें करीब 1600 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इससे पूर्व भी शिवांश सुपर डांसर प्रतियोगिता के 3 ऑडिशन को पार कर चुके हैं। 9 साल का शिवांश काफी समय से डांस सीख रहा है।