फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: जर्मनी में शोध करेंगी शिवांगी, हर महीने 2,65,000 की छात्रवृत्ति

Mon, 12 Dec 2022 01:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अंब (ऊना)

सार

अनुसंधान के दौरान शिवांगी को प्रतिमाह 3100 यूरो (2,65,000 रुपये ) की छात्रवृत्ति मिलेगी। शिवांगी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा माउंट कार्मल स्कूल ऊना से प्राप्त की है।
विज्ञापन
शिवांगी धीमान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंब की शिवांगी धीमान का जर्मनी के कार्लसु प्रौद्योगिकी संस्थान में सहायक अनुसंधान वैज्ञानिक पद के लिए चयन हुआ है। हिमाचल की बेटी अब वहां भौतिक विज्ञान विषय पर अनुसंधान करेंगी। शिवांगी को लगभग तीन साल के अनुसंधान कार्यक्रम के बाद पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


अनुसंधान के दौरान प्रतिमाह 3100 यूरो (2,65,000 रुपये ) की छात्रवृत्ति मिलेगी। शिवांगी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा माउंट कार्मल स्कूल ऊना से प्राप्त की। आइसीएससी बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षा 96 प्रतिशत अंकों से पास की।

इसके बाद इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजूकेशन एवं रिसर्च मोहाली से भौतिक विज्ञान 89 सीजीपीएके साथ उत्तीर्ण की है। शिवांगी के पिता अजय धीमान मुख्य अध्यापक हैं और माता संदेश धीमान टीचर हैं। शिवांगी ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता, पिता, दादा धनीराम और दादी कौशल्या धीमान को दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें