सोलन जिले के दाड़लाघाट की ग्राम पंचायत बरायली के शिवम चंदेल भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। 23 वर्षीय लेफ्टिनेंट शिवम के पिता श्याम सिंह चंदेल भी कर्नल पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के दाड़लाघाट की ग्राम पंचायत बरायली के शिवम चंदेल भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। 23 वर्षीय लेफ्टिनेंट शिवम के पिता श्याम सिंह चंदेल भी कर्नल पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। शिवम ने पुणे विश्वविद्यालय से बीटेक इंजीनियर की है। ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई में प्रशिक्षण प्राप्त कर उनका चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में हुआ।
विज्ञापन
शिवम सशस्त्र बलों में चंदेल परिवार की तीसरी पीढ़ी के अधिकारी बने हैं। शिवम के दादा स्व. बाबू राम ने अपनी सेवा के दौरान चीन के साथ 1962 का युद्ध और पाकिस्तान के साथ 1965 का युद्ध लड़ा था। वहीं, पिता कर्नल एसएस चंदेल को कारगिल ऑपरेशन के दौरान प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया था। लेफ्टिनेंट शिवम के चाचा सूबेदार लेख राम चंदेल वर्तमान में दक्षिण सुडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन में तैनात हैं।
जिला सोलन की युवा पीढ़ी के लिए सशस्त्र बलों में राष्ट्र सेवा करने के लिए यह एक प्रेरणा भी है। मां शशि चंदेल, बहन शिवानी चंदेल और पिता कर्नल एसएस चंदेल ने ओटीए चेन्नई में पासिंग आउट परेड (पीओपी) में भाग लेकर नवनियुक्त अधिकारी लेफ्टिनेंट शिवम चंदेल को आशीर्वाद दिया। शिवम ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, दादा-दादी और गुरुजनों को दिया है।