फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: क्रिकेट मैच में शिवालिक ने हिमालया हाउस को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चैप्सली स्कूल की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

दूसरे मैच में नीलगिरि ने बिंदया हाउस को दी शिकस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के पुलिस ग्राउंड भराड़ी में शुक्रवार से चैप्सली स्कूल की इंटर हाउस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें स्कूल के चारों हाउस की टीमें भाग ले रही हैं। स्कूल प्रधानाचार्य राजेंद्र ने शुक्रवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


स्कूल शिक्षक सुभाष ठाकुर ने बताया कि स्कूल का इंटर हाउस टूर्नामेंट शुक्रवार से शुरू हुआ है। क्रिकेट प्रतियोगिता में स्कूल के चारों हाउस की टीमों ने भाग लिया। इसमें हिमालया,नीलगिरि, बिंदया और शिवालिक शामिल हैं। इनमें पहला मुकाबला हिमालया और शिवालिक के बीच खेला गया। पहले मुकाबले में शिवालिक ने हिमालया को हराया। वहीं दूसरा मुकाबला नीलगिरि और बिंदया के बीच खेला गया। इसमें नीलगिरि ने जीत दर्ज की। इसके बाद नीलगिरि और शिवालिक के बीच बॉयज वर्ग का फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें शिवालिक ने नीलगिरि को हराकर जीत दर्ज कर प्रतियोगिता जीत ली है। उन्होंने बताया कि यह अंडर-16 स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। प्रतियोगिता में आज गर्ल्स वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें चारों हाउस की टीम भाग लेगी। प्रतियोगिता के बाद विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। ठाकुर ने बताया कि इसके बाद अंडर-19 वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं एंटी चिट्टा क्रिकेट प्रतियोगिता के शुक्रवार को मैच नहीं हुए। अब यह मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें