फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव शक्ति धाम में शनि देव की प्रतिमा स्थापित

Sun, 17 Aug 2014 03:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिव शक्ति धाम मंदिर में एक माह से चल रहा श्रावण मेला संपन्न हो गया है। श्रावण मेले के दौरान मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। मंदिर में शनि देव व शनैश्वर महादेव की प्रतिमाओं की स्थापना भी की गई।
विज्ञापन


शिव शक्ति धाम के संस्थापक जोगिंद्र पाल ज्योति ने बताया कि श्रावण मेले का आरंभ मंदिर में 16 जुलाई से हो गया था। शनिवार को श्रावण मेला संपन्न हो गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मेले के दौरान मंदिर में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया। साथ ही मंदिर में दुर्गा माता के चरणों की स्थापना की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें