राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल की उपस्थिति में राजभवन में स्थापित यज्ञशाला में सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसके बाद राज्यपाल ने राजभवन के दरबार हॉल में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लाइव देखा।
अयोध्या में रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर सोमवार को राजभवन शिमला में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल की उपस्थिति में राजभवन में स्थापित यज्ञशाला में सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसके बाद राज्यपाल ने राजभवन के दरबार हॉल में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लाइव देखा। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि जिनके हृदय में भगवान राम हैं, उन्हें ही अयोध्या के प्रभाव का अहसास है।
विज्ञापन
राज्यपाल ने कहा कि यह कल्पना से परे अनुभवों का समय है और यह भक्ति की शक्ति है, जिसे शब्दों में नहीं ,बल्कि हृदय में महसूस किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय विरासत और संस्कृति को नए आयाम मिले हैं। यह समारोह शांति और सद्भाव का भी संदेश देता है। राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा एवं राजभवन के अन्य कर्मचारी भी इस दौरान मौजूद रहे। राज्यपाल राम मंदिर भी गए और यहां पूजा-अर्चना की।