फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: कोटखाई की शिनम आजाद के सिर सजा मिस इंडिया रनरअप का ताज

Tue, 12 Nov 2024 05:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई (रोहड़ू)

सार

10 नवंबर को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में मिस इंडिया-2024 के ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड स्टार सारा अली खान और अर्जुन कपूर ने शिनम को ताज पहनाया। 
विज्ञापन
शिनम आजाद के सिर सजा मिस इंडिया रनरअप का ताज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 चंडीगढ़ में सफल उद्यमी शिनम आजाद ने मिस इंडिया-2024 फर्स्ट रनरअप का खिताब जीता है। 10 नवंबर को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में मिस इंडिया-2024 के ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड स्टार सारा अली खान और अर्जुन कपूर ने शिनम को ताज पहनाया।

विज्ञापन


शिनम की सफलता की यात्रा 15 साल पहले शुरू हुई, जब वह चंडीगढ़ चली गईं। मूल रूप से कोटखाई के चैथला गांव की रहने वाली शिनम ने प्रारंभिक शिक्षा कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी शिमला स्कूल में पूरी की।

इसके बाद की स्कूली शिक्षा शिनम ने डीएवी मॉडल स्कूल चंडीगढ़ से ली। अपनी उद्यमशीलता यात्रा शुरू करने से पहले उन्होंने चंडीगढ़ के एमसीएम डीएवी कॉलेज में अपनी कॉलेज की पढ़ाई की। कड़ी मेहनत, दूरदर्शिता और दृढ़ संकल्प के साथ वह अब चार सफल व्यावसायिक उद्यम संचालित करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें