फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जुब्बल और कोटखाई अस्पताल में जल्द भरे जाएंगे खाली पद

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में हुई नागरिक अस्पताल जुब्बल एवं सीएचसी कोटखाई की रोगी कल्याण समिति की बैठक
विज्ञापन

एजेंसी रोहडू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सोमवार को नागरिक अस्पताल जुब्बल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटखाई में रोगी कल्याण समिति की वार्षिक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में वित्तीय वर्ष रिपोर्ट पेश की गई। समिति की आय व्यय एवं अन्य विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया गया। उन्होंने इस बैठक में शामिल सभी अधिकारियों से आह्वान किया कि वे सभी रोगी कल्याण समिति को अधिक से अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों से अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों और चिकित्सा उपकरणों और मशीनों के विषय में भी जानकारी ली। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही इन दोनों अस्पतालों में डाॅक्टरों और पैरामेडिकल के खाली पदों को भरा जाएगा। इस बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी सुनीत चौहान के अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और बिजली बोर्ड के अधिकारी भी मौजूद रहे। रोहित ठाकुर ने कोटखाई विश्राम गृह में विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों से भी भेंट की और उनकी समस्याओं के निदान का आश्वासन भी दिया। अपने दौरे के अंतिम चरण में शिक्षा मंत्री ने प्रस्तावित ट्रॉमा सेंटर के लिए चयनित स्थल का दौरा किया। गौरतलब है कि भविष्य में कोटखाई क्षेत्र के भीतर एक बड़े चिकित्सा संस्थान के निर्माण का प्रस्ताव प्रदेश सरकार के विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि विभाग को एफआरए के तहत कार्रवाई जल्द पूरी करने को कहा गया है, ताकि ट्रामा सेंटर के निर्माण प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें