फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: मैदानी जिलाें में दो दिन कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट, जानें मौसम पूर्वानुमान

Mon, 08 Jan 2024 01:59 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार ऊना, नूरपुर, बिलासपुर, सोलन (नालागढ़-बद्दी) और सुंदरनगर (मंडी) में कोहरे की वजह से दृश्यता 500 मीटर तक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
कोहरा(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिलों में दो दिन घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में धुंध और कोहरे के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार ऊना, नूरपुर, बिलासपुर, सोलन (नालागढ़-बद्दी) और सुंदरनगर (मंडी) में कोहरे की वजह से दृश्यता 500 मीटर तक रहने की संभावना है। वहीं, 9 जनवरी को कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद राज्य के सभी भागों में 14 जनवरी तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने कहा कि जनवरी में ऊंचाई वाले एक-दो स्थानों पर बारिश-बर्फबारी को छोड़कर अन्य भागों में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस बार पश्चिमी विक्षोभ कम बन रहे हैं। यदि बन भी रहे हैं तो हिमाचल आते-आते कमजोर पड़ जाते हैं। इसके चलते कम बारिश-बर्फबारी हो रही है। जनवरी महीने में शुष्क बना रहने के आसार हैं।

विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
उधर, शिमला में न्यूनतम तापमान 4.1, सुंदरनगर 0.4, भुंतर -0.4 ,कल्पा -1.0 , धर्मशाला 5.2 , ऊना 1.4, नाहन 7.7, पालमपुर 3.2, सोलन 1.5, कांगड़ा 4.0, मंडी 0.2, चंबा 2.9, डलहौजी 5.4, जुब्बड़हट्टी 6.4, कुफरी 3.1, कुकुमसेरी -8.3, नारकंडा 1.2, रिकांगपिओ 1.1, सेऊबाग 0.2, धौलाकुआं 7.3, बरठीं 1.5, समदो -6.2, पांवटा साहिब 8.0, सराहन 2.5 और देहरागोपीपुर में 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

सेब के बगीचो में प्रूनिंग और तौलिये बनाने का काम ठप
संयुक्त किसान मंच के संयोजक हरीश चौहान ने बताया कि बीते करीब तीन महीनों से बारिश और बर्फबारी न होने के कारण सूखे की स्थिति बनी हुई है। इससे सेब की आगामी फसल प्रभावित होने की आशंका है। बगीचों में इस समय प्रूनिंग (कटिंग) और तौलिये बनाने का काम होता था, लेकिन मौसम के साथ न देने से काम ठप पड़ा है। वहीं, गेहूं की बिजाई की जा चुकी है। किसानों को बारिश का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें