फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitta smuggling: चिट्टा तस्करी में संलिप्त दो पुलिस कर्मचारी बर्खास्त, सीएम के निर्देशों के बाद की कार्रवाई

Fri, 18 Apr 2025 10:03 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में पहली बार नशा तस्करी में संलिप्त कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। नशा तस्करी में संलिप्त सरकारी कर्मियों पर सख्त कार्रवाई के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों के बाद पुलिस विभाग ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशा तस्करी के मामलों में गिरफ्तार दो पुलिस कर्मचारियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। एसएसपी शिमला ने दोनों कर्मचारियों के बर्खास्तगी के आदेश जारी कर दिए हैं। इससे पहले दोनों कर्मचारियों को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया था। प्रदेश में पहली बार नशा तस्करी में संलिप्त कर्मचारियों पर ऐसी कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

नशा तस्करी में संलिप्त सरकारी कर्मियों पर सख्त कार्रवाई के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों के बाद पुलिस विभाग ने यह कदम उठाया है। एसएसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि पुलिस कर्मियों जुगल किशोर और संदीप कुमार को जिला पुलिस ने चिट्टा तस्करी के मामलों में संलिप्त होने पर गिरफ्तार किया था। इसके बाद दोनों को लाइन हाजिर कर पुलिस लाइन कैथू में तैनात किया था। अब इन्हें बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन

डॉक्टर, शिक्षक और तहसील अधिकारियों समेत 24 को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी विभागों में सेवाएं दे रहे 24 कर्मचारियों को चिट्टा तस्करी के मामलों में अब तक गिरफ्तार किया है। इनमें डॉक्टर, तहसील वेलफेयर अधिकारी, शिक्षक, फाेरेस्ट गार्ड और पटवारी समेत हिमाचल और पंजाब पुलिस के दो-दो पुलिस कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें