फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: रोहड़ू में चिट्टा तस्करी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, ऐसे आए पकड़ में

Wed, 11 Feb 2026 12:09 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

जिला शिमला के रोहड़ू में पुलिस ने नशे के कारोबार में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बैंक खातों और डिजिटल साक्ष्य की बारीकी से विश्लेषण करने पर हुई है।  
 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहड़ू में नशा तस्करी मे संलिप्त तीन व्यक्तियों को पुलिस ने धर दबोचा है। नशा तस्करी के खिलाफ 2 फरवरी को पंजीकृत मुकदमा, जिसमें पुलिस ने मेहंदली पुल (रोहड़ू) के पास पंजाब के रहने वाले दो युवकों जशनदीप सिंह और धर्मप्रीत सिंह को 83 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


उपरोक्त प्रारंभिक गिरफ्तारियों के बाद पुलिस जांच टीम ने सप्लाई चैन का पता लगाने के लिए इनके बैंक खातों और डिजिटल साक्ष्य की बारीकी से विश्लेषण किया। इस विश्लेषण से सामने आया कि नशे की इस खेप को चिड़गांव के कुछ लोगों ने ही मंगवाया था। थाना रोहडू पुलिस की टीम ने मंगलवार शाम तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिसमे आशीष चौहान (24) निवासी खशधार चिड़गांव, नवीन शिट्टा (31) निवासी गोक्सवारी चिड़गांव और दीवान चंद (39) निवासी सुंधा चिड़गांव शामिल हैं। मामले में अब तक पुलिस ने पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें