डॉ. प्रियंका के लिखे नाटक का अजय ने किया निर्देशन संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के गौथिक हॉल में शनिवार को शिमला थियेटर फेस्टिवल का आगाज हुआ। इसमें पहले दिन लॉकडाउन नाटक का मंचन किया गया। इसमें कोविडकाल के दौरान झेली गईं परेशानियां दिखाई गईं।
द प्लेटफॉर्म संस्था शिमला की ओर से प्रस्तुत द लॉकडाउन टेल्स नाटक शाम 5:30 बजे शुरू हुआ। इसमें चार कहानियां पालाश के फूल, चाबियां, डायरी और हारमोनियम को मंच पर पेश किया गया। यह आयोजन शिमला के प्रसिद्ध रंगकर्मी स्वर्गीय देवेन जोशी की पुण्यतिथि पर आयोजित शिमला थियेटर फेस्टिवल के तहत किया गया। देवेन जोशी हिमाचल प्रदेश के रंगमंच जगत के एक प्रमुख स्तंभ रहे हैं जिनका योगदान आज भी रंगकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है। इस नाट्य की लेखिका डॉ. प्रियंका वैद्य हैं और नाटक का निर्देशन अजय शर्मा ने किया है। नाटक में आदर्श चौहान, यक्षिता, वैष्णवी एच. ठाकुर और प्रीति ठाकुर ने अभिनय किया। नाटक के मंचन में लक्की राजपूत, हर्ष, रिधिका, हर्षू, वेदिका, नैंसी, सुनिधि, मोनिका और रजनी ने सहयोग। नाटक में संगीत लक्की राजपूत ने दिया, प्रकाश व्यवस्था अशोक नरवाल, ग्राफिक्स डिजाइन वैष्णवी ठाकुर, कैमरा कुबेर ठाकुर और मार्केटिंग एंड पब्लिसिटी का कार्य नरेश के मिंचा ने देखा।