फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla : पर्यटन निगम के 9 होटल बंद करने के मामले की डिविजन बेंच में सुनवाई आज, असमंजस में कारोबारी

Mon, 25 Nov 2024 01:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

उच्च न्यायालय ने 19 नवंबर को 40 फीसदी से नीचे ऑक्यूपेंसी वाले 18 होटलों को 25 नवंबर को बंद करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के घाटे में चल रहे 9 होटलों के मामले की सोमवार को उच्च न्यायालय की डिविजन बेंच में सुनवाई होगी। उच्च न्यायालय ने 19 नवंबर को 40 फीसदी से नीचे ऑक्यूपेंसी वाले 18 होटलों को 25 नवंबर को बंद करने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन


उच्च न्यायालय इनमें से 9 होटलों को 31 मार्च तक संचालन की सशर्त छूट दे चुका है। बाकी बचे 9 होटलों के मामले पर डिविजन बेंच सुनवाई करेगी। इस आदेश के खिलाफ निगम ने हाईकोर्ट में अपील दायर कर दी है। 

पर्यटन निगम की ओर से पूर्व महाधिवक्ता श्रवण डोगरा मामले की पैरवी करेंगे। पर्यटन निगम के सेवनिवृत्त कर्मियों को बकाया देनदारियों का भुगतान न होने पर न्यायालय ने होटलों को बंद करने के आदेश दिए थे। पर्यटन विकास निगम कर्मचारी संघ ने भी इस मामले को लेकर न्यायालय में याचिका दायर करने की बात कही है।
विज्ञापन


इन नौ होटलों को बंद करने के दिए हैं आदेश
गीतांजलि डलहौजी, बाघल दाड़लाघाट, कुणाल धर्मशाला, कश्मीर हाउस धर्मशाला, एप्पल ब्लाॅसम फागू, गिरिगंगा खड़ापत्थर, सरवरी कुल्लू, हिडिंबा काॅटेज मनाली और शिवालिक परवाणू।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें