फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रिज पर दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी... गाने पर झूमे श्रोता

विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव की पहली संध्या पर झूमे लोगों।संवाद
विज्ञापन
पार्श्व गायिका निधि रस्तोगी के नाम रही अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के रिज पर रविवार को अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव 2025 का आगाज हुआ। पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया। पहली सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर निधि रस्तोगी ने जमकर रंग जमाया। उन्होंने दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी... गाने पर दर्शकों को खूब नचाया। इसके अलावा तैनु सूट सूट करदा..., मेरे रश्के कमर..., ना ना ना ना ना रे सहित अन्य गानों की प्रस्तुतियां दीं। वहीं मिथिलेश लखनवी ने गजलों की प्रस्तुति दी। ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मग्न, हम तेरे शहर में आए हैं मुसाफिर की तरह, चांदी जैसा रंग है तेरा, सोने जैसे बाल सहित अन्य गजलें पेश कीं। इस दौरान लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला, उपायुक्त अनुपम कश्यप, एसडीएम ओशिन शर्मा आदि मौजूद रहे।

महानाटी में थिरकीं 250 महिलाएं, उमड़ी भारी भीड़
शिमला। राजधानी में महानाटी के साथ अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव 2025 का रविवार को आगाज हुआ। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मालरोड पर रिपोर्टिंग रूम के सामने महानाटी डाली गई। इसमें 150 महिलाएं एकसाथ थिरकती नजर आईं। महानाटी देखने के लिए सैंकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी। महानाटी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की थीम पर डाली गई। इसमें शिमला शहरी के चक्कर, संजौली, न्यू शिमला सर्किल और शिमला ग्रामीण के सांगटी, शोघी और टुटू सर्किल की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधान रेष्टा सदरी और सिर पर ढाठू पहनकर नाटी डालकर महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। महिलाओं ने छोटी छतरियां भी हाथ में पकड़ रखी थीं। नाटी की विशेषता यह है कि हमेशा माला में डाली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माला की गोलाई की तरह गोल-गोल घूमकर नाटी डाली जाती है। पर्यटक भी महिलाओं के साथ कदम से कदम मिलाने पर विवश हो गए। हिमाचल प्रदेश पुलिस ब्रास बैंड के जवानों ने भी अपनी मधुर धुनों से लोगों का मनोरंजन किया। अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने कहा कि ग्रीष्मोत्सव में महानाटी का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें