फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla Summer Festival: दूसरी सांस्कृतिक संध्या में कुलदीप शर्मा ने मचाया धमाल, नाटियों पर जमकर झूमे दर्शक

Fri, 02 Jun 2023 11:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संख्या में नाटी किंग के नाम से मशहूर हिमाचली लोक गायक कुलदीप शर्मा ने धमाल मचाया। उन्होंने कई प्रसिद्ध नाटियां गाकर रिज पर मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया।
विज्ञापन
नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने नचाए दर्शक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐतिहासिक रिज मैदान पर अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संख्या में नाटी किंग के नाम से मशहूर हिमाचली लोक गायक कुलदीप शर्मा ने धमाल मचाया। उन्होंने कई प्रसिद्ध नाटियां गाकर रिज पर मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। इस दौरान मंच पर शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा ने कुलदीप शर्मा के साथ नाटी डाली। वहीं, दूसरे दिन हिमाचल के अन्य लोक गायकों ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं। शाम 4:00 बजे के बाद शुरू हुई इन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को देखने के लिए भारी संख्या में सैलानी भी पहुंचे थे। लॉरेट ताराहाल स्कूल की 13 छात्राओं ने पंजाबी गाने कातिल अदा कुड़ी गन वर्गी पर डांस किया। डीएवी न्यू शिमला की 16 छात्राओं ने अल्ला हू और मेरा पिया घर आया गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया। मारिया मोंटेसरी स्कूल कुफरी के 14 विद्यार्थियों ने बांका मुलका हिमाचला और जबे नाच हिमाचल छोरी रे गाने पर नाटी डाली। इसके बाद सरस्वती पैराडाइज पब्लिक स्कूल संजौली, एसवीएम देहा बलसन स्कूल की टीमों ने प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन


वहीं इंटरनेशनल अकादमी ऑफ डिजाइन एंड आर्टस के विद्यार्थियों ने फैशन शो में जलबे बिखेरे। पांच से छह बजे तक ऑडिशन में चयनित हुए करीब 20 कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसमें नेरवा के पहाड़ी गायक मानदास बिजटा ने नई आउणा तेरे आंगणे और डांखी पांदे रा बेशणा लांबे तोंगे रा फेरा नाटी गाकर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। ठियोग के दिव्यांशु ने फोक सांग बांका मुलका हिमाचला गाने पर एकल प्रस्तुति दी। करसोग के दुष्यंत शर्मा ने मेरी बेगमा और तेरी शांगड़ी कुडुआ री देई ए नाटी की प्रस्तुति दी। डॉ. गोपाल भरद्वाज के पहाड़ी गीतों और रागास बैंड ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया। शाम सात से आठ बजे के बीच में प्रदीप शर्मा, नरेश भारद्वाज, रामेश्वर शर्मा, ममता भारद्वाज और किशन वर्मा ने एक घंटे तक सैलानियों और स्थानीय लोगों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें