फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदियों के मनोरंजन के लिए जेल में चार टीवी लगवा आए एसपी

Wed, 02 Mar 2016 01:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले आरोपियों को जेल पहुंचाया उसके बाद जेल की बदहाल स्थिति देख स्मार्ट पुलिस ने वहां दशकों पुराने टीवी सेट को बदल कर चार नए टीवी सेट और सेट टॉप बॉक्स लगाकर विचाराधीन कैदियों के मनोरंजन का इंतजाम भी कर दिया। शिमला पुलिस ने जेल प्रशासन को ऑफर किया है कि वह जेल में रंग रोगन करवाएं, इसके लिए सामग्री शिमला पुलिस देगी।
विज्ञापन


मामला पुलिस लाइन के साथ सट्टी कैथू जेल का है। एसपी शिमला पुलिस लाइन के साथ- साथ कैथू जेल में भी पहुंच गए। वहां शिमला पुलिस के हाथों गिरफ्तार हुई दर्जनों विचाराधीन कैदी हैं। हत्या , चरस के अलावा पीलिया मामले में गिरफ्तार हुए आईपीएच के अधिकारी भी यहां बंद है।

यहां लगे टेलीविजन की हालत काफी खस्ता थी। यहां मौजूद कैदी देश दुनिया की सूचनाओं से एक तरह से कटे हुए थे। एसपी शिमला ने वहां यह हालात देख कर कंपनी के दो नए टीवी 40 इंच और दो टीवी 32 इंच के इन कैदियों के लिए दिए इतना ही नहीं 4 सेट टॉप बॉक्स भी लगा कर दिए।
विज्ञापन


नए टीवी पाकर विचाराधीन कैदियों के चेहरे भी खिल उठे। जेल में काफी समय से पेंट नहीं हुआ है, इसलिए जेल प्रशासन से कहा गया कि कैदियों से दीवारों में पेंट करवाओ, जितना सामान लगेगा, दिया जाएगा, जेल प्रशासन ने यह कहकर मना कर दिया कि यह जेल मेन्यूल के खिलाफ है।

काफी पुराना हो गया था जेल का टीवी- एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि वह कैथू जेल गए थे, वहां बहुत पुराने टीवी सेट थे। वहां बंद कैदियों के लिए चार नए टीवी और चार सैट टॉप बाक्स दे दिए गए हैं। जेल में रंग रोगन के लिए पेंट देने का भी ऑफर दिया गया लेकिन जेल प्रशासन ने मना कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें