फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारियों को 50 रुपये देकर लेनी होगी सदस्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
कारोबारियों को 50 रुपये देकर लेनी होगी सदस्यता
विज्ञापन

व्यापार मंडल शिमला के चुनाव 29 को
जिला प्रशासन से बैठक करवाने को नहीं मिली मंजूरी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। व्यापार मंडल शिमला के चुनाव से पहले शहर में सदस्यता अभियान चलाने जा रहा है। कारोबारियों को 50 रुपये शुल्क देकर व्यापार मंडल की सदस्यता लेनी होगी। इसके बाद ही कारोबारी चुनाव में हिस्सा ले पाएंगे।
शिमला व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने आपस में बैठक कर इसका फैसला लिया है। इस पर फैसला लेने के लिए पहले आठ अगस्त को बैठक बुलाने की तैयारी थी। इस बैठक के लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी थी। लेकिन प्रशासन ने कोरोना के मामलों को देखते हुए इस बैठक की अनुमति नहीं दी। इसके बाद व्यापार मंडल ने फैसला लिया कि कारोबारियों को सदस्यता अभियान से जोड़ा जाएगा। 50 रुपये शुल्क देने पर सदस्यता निश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

शिमला व्यापार मंडल से जुड़े गुट ने 29 अगस्त को चुनाव तय किए हैं। चुनाव का शेड्यूल अभी जारी नहीं किया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह और महासचिव संजीव ठाकुर ने कहा कि कारोबारियों को पहले सदस्यता लेनी होगी। इसके लिए शुल्क तय कर लिया है। महासचिव ने बताया कि जिला प्रशासन ने बैठक की अनुमति नहीं दी। चुनाव करवाने को लेकर भी प्रशासन के पास आवेदन किया है। इस पर अनुमति का इंतजार है।
विज्ञापन

दूसरे धड़े ने निशुल्क रखी है सदस्यता
कारोबारियों के दूसरे धड़े ने सदस्यता निशुल्क रखी है। यह धड़ा भी सदस्यता अभियान चला रहा है। इस धड़े ने पांच सितंबर को चुनाव तय किए हैं। बाकायदा चुनाव का शेड्यूल भी जारी किया है। दोनों धड़ों में फिलहाल एकसाथ चुनाव करवाने को लेकर पहल नहीं हो रही है। दोनों गुट एक दूसरे के पहल करने का इंतजार कर रहे हैं। कारोबारी परेशान हैं। कारोबारी कह रहे हैं कि सदस्यता अभियान में किसके साथ जाएं, इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें