चौपाल में एक स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि आरोपी पहले हत्या के मामले में सजा काट चुका है- संजीव गांधी, एसपी शिमला
शिक्षा मंत्री ने तलब की रिपोर्ट
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि मामला गंभीर है। जीरो टालरेंस के तहत कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन से मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। स्कूली बच्चों की काउंसलिंग की भी जल्द व्यवस्था की जाएगी।