पुलिस मांग रही मदद
पुलिस के अनुसार चोरी की यह घटना सामने आने के बाद पुलिस थाना पश्चिम में एक नवंबर को भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) और 305(डी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच के दौरान फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया है। पुलिस ने उसकी तस्वीर जारी कर आम जनता से पहचान करने में मदद मांगी है।
इस नंबर पर दें जानकारी
पुलिस ने अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति तस्वीर में दिखाई दे रहे संदिग्ध को पहचानता है या उसके संबंध में कोई जानकारी रखता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करे। इसके लिए पुलिस थाना बालूगंज के नंबर 0177-2830193 या एसएचओ वेस्ट के मोबाइल नंबर 8894728013 पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और संदिग्ध की तलाश जारी है।