फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा, गुटबाजी पर भी बोले सीएम सुक्खू

Wed, 21 Oct 2026 03:20 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में हवाई संपर्क मजबूत करने की दिशा में संजौली हेलीपोर्ट, शिमला से रामपुर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की गई है। यह सेवा सप्ताह में तीन दिन उपलब्ध होगी और रामपुर में यात्रियों को उतारने के बाद रिकांगपिओ तक जाएगी। सरकार के अनुसार, इससे समय की बचत के साथ पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू हेलीकॉप्टर सेवा को झंडी दिखाते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में हवाई संपर्क के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। संजौली हेलीपोर्ट, शिमला से रामपुर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है। यह सेवा सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी। रामपुर में यात्रियों को उतारने के बाद हेलीकॉप्टर रिकांगपिओ भी जाएगा। सरकार को उम्मीद है कि इस सुविधा से प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों तक पहुंच आसान होगी और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन





 

विज्ञापन
Trending Videos

स्थानीय लोगों की मांग पर शुरू हुई सेवा
मुख्यमंत्री की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों रामपुर दौरे के दौरान स्थानीय लोगों ने तैयार हेलीपोर्ट से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की मांग उठाई थी। इस विषय को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के समक्ष रखा गया और उड़ान सेवा शुरू करने का आग्रह किया गया। इसके लिए सरकार की ओर से वायबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) के तहत राज्य सरकार के हिस्से की स्वीकृति भी प्रदान की गई। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद रामपुर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कर दी गई है।
 

पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा लाभ
सरकार का कहना है कि बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से यात्रियों के समय की बचत होगी। इसके साथ ही पर्यटन को बढ़ावा मिलने और स्थानीय अर्थव्यवस्था के विस्तार की संभावनाएं भी मजबूत होंगी। रामपुर और रिकांगपिओ जैसे क्षेत्रों को हवाई सेवा से जोड़ने से दूरदराज के इलाकों तक पहुंच बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। प्रदेश में हवाई संपर्क के विस्तार को जनसुविधाओं को मजबूत करने और विकास की संभावनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

सराहन में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण
मुख्यमंत्री ने बताया कि सराहन में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि इससे पहले शिमला के रिज मैदान में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण के दौरान सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और वह स्वयं उपस्थित रहे थे। उस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन

भाजपा में गुटबाजी को लेकर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस में गुटबाजी होने के आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है, जबकि भाजपा पांच गुटों में बंटी हुई है। उनके अनुसार, भाजपा के नेता एक-दूसरे का नाम लेकर अपनी पार्टी के भीतर मतभेद उजागर करते हैं। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह उनसे बाद में राजनीति में आए थे। उन्होंने बताया कि वह हर्ष महाजन से पहले एनएसयूआई के अध्यक्ष बने थे और पार्टी में अन्य पदों पर भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें