फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohru News: चार घंटे डटी रही एनडीआरएफ, मदन ने 10 मिनट में नदी में खोज निकाला शव

Wed, 28 Jun 2023 01:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर रतन चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, हाटकोटी (रोहडू)

सार

मदन पांडेय ने दस मिनट में ही डूबे युवक को पांव के सहारे करीब पांच फीट गहरे पानी में तलाश लिया।
विज्ञापन
मदन पांडेय और नदी में डूबे युवक को तलाशती एनडीआरएफ की टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला की पब्बर नदी में डूबे युवक को दूसरे दिन एनडीआरएफ की टीम चार घंटे तक तलाशती रही। कामयाबी मिलती नहीं दिखी तो सूचना पर ठियोग के बलग गांव के मदन पांडेय मौके पर पहुंचे और नदी में उतर गए। मात्र 10 मिनट में ही गहरे पानी में उन्होंने शव को बिना किसी उपकरण पैर के सहारे खोज लिया। इसके बाद एनडीआरएफ टीम की मदद से शव बाहर निकाला गया। हाटकोटी में पब्बर नदी में सोमवार को नहाते समय ठियोग तहसील के ही गुठाण गांव के आर्यन 19 की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


डूबने के बीस घंटे बाद ठियोग के बलग गांव से मदन पांडेय नहीं पहुंचे होते तो लोगों का गुस्सा फूटने वाला था। युवक का शव बरामद करने के बाद घटना स्थल पर मौजूद लोग शांत हुए। युवक के डूबने की सूचना सरकारी तंत्र को सोमवार दोपहर 3.30 बजे तक मिल चुकी थी। सोमवार शाम चार बजे एक जेसीबी मौके पर पहुंचते ही खराब हो गई। पहले दिन शाम करीब सात बजे एलएनटी मशीन को मौके पर पहुंचाया गया।

मशीन की खुदाई से पानी की गहराई चार फुट तक कम की गई, पर अंधेरे के कारण अभियान को रोका गया। एनडीआरएफ की टीम को युवक की तलाशी के लिए रामपुर से बुलाया गया। करीब तीन घंटे तक पानी में राफ्ट पर बैठकर डंडों के सहारे युवक की तलाश की गई। टीम के एक दो सदस्य पानी की गहराई में गए, लेकिन कोई  सफलता नहीं मिली। करीब 12:15 बजे ठियोग के बलग गांव निवासी मदन पांडेय मौके पर पहुंचे। दस मिनट में ही डूबे युवक को पांव के सहारे करीब पांच फुट गहरे पानी में तलाश लिया। 
विज्ञापन


वाहन नहीं मिला, वरना बीते दिन पहुंच जाता मदद करने : मदन 
मदन पांडेय ने बताया कि उनको युवक के डूबने का पता सोमवार शाम को चल चुका था। उनके पास हाटकोटी तक पहुंचने के लिए वाहन की व्यवस्था नहीं थी, नहीं तो वह मदद करने के लिए बीते दिन ही पहुंच जाता। 

पब्बर नदी में डूबा एक और युवक, तलाश शुरू 
पुलिस थाना रोहडू के तहत पटसारी गांव के समीप पब्बर नदी पर बने पैदल पुल के नीचे मंगलवार को नहाते समय एक युवक डूब गया। युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ व पुलिस की टीम मौके पर पंहुच गई है। युवक की पहचान गणेश तांटा (25) पुत्र कंवर सिंह तांटा गांव मिहाना तहसील जुब्बल के तौर पर हुई है। पब्बर नदी के तट पर कुछ युवक अपनी कारों को साफ कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ गणेश तांटा भी मौजूद था।

युवकों ने बताया कि कारों को साफ करते समय गणेश नदी में तैरने के लिए उतर गया। उनके सामने वह नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया। इस हादसे के दौरान ही यहां से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर हाटकोटी में इसी नदी में डूबे गुठाण गांव के युवक की तलाश में सर्च अभियान चल रहा था। एसडीएम जुब्बल राजीव सांख्यान ने बताया कि लापता युवक का पता नहीं चल सका है। अब एनडीआरएफ की एक टीम सुंदरनगर से बुलाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें