फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़िया प्रकरणः जैदी समेत 8 पुलिस कर्मी आज कोर्ट में किए जाएंगे पेश

Mon, 04 Sep 2017 12:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
गुडि़या मामले से जुड़े लॉकअप हत्याकांड में गिरफ्तार आईजी जहूर एच जैदी समेत आठों पुलिस वालों को सीबीआई सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी। छह दिन तक नई दिल्ली में हुई पूछताछ के बाद सीबीआई इनका दोबारा रिमांड मांग सकती है। इन आठों पुलिस वालों को सीजेएम कोर्ट शिमला में पेश किया जाना है। 
विज्ञापन



गुडि़या मामले के एक आरोपी सूरज की लॉकअप में हत्या मामले में सीबीआई ने आईजी एच. जहूर जैदी और ठियोग के डीएसपी मनोज जोशी समेत आठ पुलिस कर्मियों को 29 जुलाई को गिरफ्तार किया था। लॉकअप में हत्या और फिर इस मामले में लीपापोती करते हुए आपराधिक षड्यंत्र रचने के आरोप में पुलिस अफसरों और कर्मियों पर कार्रवाई की गई है। 

सीबीआई ने आईजी और डीएसपी के अलावा कोटखाई पुलिस थाने के पूर्व एसएचओ राजेंद्र सिंह, पूर्व एएसआई दीप चंद, एचएचसी रहे सूरत सिंह, मोहन लाल, हेड कांस्टेबल रफीक अली और कांस्टेबल रंजीत स्ट्रेटा को गिरफ्तार किया है। इन्हें गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई 30 जुलाई को नई दिल्ली ले गई। वहां इनसे कड़ी पूछताछ की गई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

डीडब्ल्यू नेगी और भजन से पूछताछ जारी


सीबीआई शिमला के तत्कालीन एसपी डीडब्ल्यू नेगी, एएसपी भजन देव नेगी, डीएसपी शिमला रत्न सिंह नेगी, डीएसपी ठियोग के गनमैन आदि से भी दिल्ली में पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि सीबीआई इनमें से कुछ को सरकारी गवाह बनाने पर भी विचार कर रही है। 


छह सितंबर को सीबीआई हिमाचल हाईकोर्ट में जांच का स्टेटस बताएगी। माना जा रहा है कि छह तारीख को सीबीआई की इस स्टेटस रिपोर्ट के रखे जाने के बाद गुडि़या मामले की छानबीन को लेकर कुछ नई बातें सामने आ सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें