फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला की प्रिया के नाम मिस ब्यूटीफुल आइज का खिताब

Sat, 05 Jan 2019 01:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला जिले के कोटखाई की प्रिया ने जीरकपुर में आयोजित मिस इंडिया ब्यूटी क्वीन काजीनियलिटी सौंदर्य प्रतियोगिता में ब्यूटीफु ल आइज का खिताब अपने नाम किया है। 24 दिसंबर को आयोजित इस अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रदेश की इस युवती ने पहली बार सौंदर्य प्रतियोगिता में खिताब अपने नाम कर प्रदेश का नाम ऊंचा किया है। 

विज्ञापन


प्रिया रतनैईक वर्तमान में साइकोलॉजी में पीजी डिग्री करने के साथ ही निजी क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। पोर्टमोर से स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद संजौली कॉलेज से यूजी डिग्री पूरी की है। कॉलेज में उन्होंने कार्यक्रमों में जरूर हिस्सा लिया, मगर उन्हें सौंदर्य प्रतियोगिता की कोई विशेष जानकारी नहीं थी ।

बावजूद इसके प्रिया ने अपने इस शौक को पूरा करने के लिए चंडीगढ़ में आयोजित मिस इंडिया नॉर्थ जोन के ऑडिशन में हिस्सा लिया, जहां उन्हें मिस शिमला 2018 चुना गया और इसके साथ ही उन्हें ऑल इंडिया स्तर की स्पर्धा के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन


प्रिया का कहना है कि इस उपलब्धि के बाद उन्हें एक नया उत्साह मिला है, वे मानती हैं कि मॉडलिंग के क्षेत्र में वे और मेहनत कर नाम कमा सकती हैं। इसके लिए वे प्रशिक्षण लेंगी और आगे बढ़ने का प्रयास करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें