फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को झटका, निजी बस ऑपरेटरों ने मर्जी से बढ़ा दिया किराया

Mon, 16 Oct 2017 05:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
निजी बस ऑपरेटरों ने मनमर्जी से किराया बढ़ा दिया है। न्यूनतम किराये में दो रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। आचार संहिता का फायदा उठाकर ऑपरेटरों ने सोमवार से बढ़ा हुई किराया वसूलना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


बस ऑपरेटरों ने कंडक्टरों के पास सुप्रीम कोर्ट की जजमेंट दे रखी है। जो सवारियों किराया बढ़ाने में आपत्ति जता रहे हैं उन्हें कोर्ट के कागजात दिखाए जा रहे हैं।

सवारियों और कंडक्टर के बीच झगड़े हो रहे हैं। इधर, परिवहन निगम और विभाग ने स्पष्ट किया है कि निजी आपरेटर अपनी मर्जी से किराया नहीं बढ़ा सकते हैं। 

न्यूनतम किराया 3 रुपये निर्धारित किया है। यह किराया तीन किलोमीटर तक का है। अगर कोई सवारी 3 किलोमीटर से ज्यादा बस में सफर करता है तो उन्हें 1.45 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन


निजी बस ऑपरेटर इस प्रदेश सरकार पर लगातार न्यूनतम किराया पांच रुपये की मांग कर रहे थे। इसको लेकर ऑपरेटरों ने एक दिन की हड़ताल भी की थी लेकिन प्रदेश सरकार ने इनकी मांगों को सिरे से खारिज कर दिया।

हिमाचल में अगले महीने विधानसभा चुनाव होनेे हैं। आचार संहिता के चलते इन ऑपरेटरों ने बैठक की और जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया। 

सरकार ने नहीं बढ़ाया किराया
परिवहन विभाग के निदेशक विवेक भाटिया ने कहा कि निजी ऑपरेटर अपनी मर्जी से किराया नहीं बढ़ा सकते हैं। सोमवार को किराया बढ़ाए जाने की सूचना मिली है। निजी ऑपरेटर अपनी मर्जी से किराया नहीं बढ़ा सकते हैं। इनके खिलाफ विभाग सख्त कार्रवाई करेगा। 

एचआरटीसी नहीं नहीं बढ़ाया किया
एचआरटीसी के डीएम पंकज सिंघल ने बताया कि परिवहन निगम ने किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। पहले की तरह सवारियों से 3 रुपये न्यूनतम किराया लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें