फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट कार्ड: मंत्रीजी का करोड़ों के विकास का दावा, 25 ट्यूबवेल फिर भी अधूरे

Mon, 16 Oct 2017 02:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र- फतेहपुर  
विज्ञापन

विधायक और ऊर्जा मंत्री- सुजान सिंह पठानिया (कांग्रेस) 
पांच साल में विधायक निधि से करीब तीन करोड़ 30 लाख रुपये की राशि जारी की गई जिसे खर्च किया जा चुका है।

टॉप फाइव वायदे
- फतेहपुर का सर्वांगीण विकास 
-किसानों के विकास को प्राथमिकता 
-शिक्षा में सुधार 
-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना 
- सब्जी एवं अनाज मंडी का निर्माण 

वायदे जो पूरे हुए  
फतेहपुर को पुलिस थाना व पंजाब सीमा से सटे रे में पुलिस चौकी 
फतेहपुर में एसडीएम कार्यालय खुला 
सब्जी व अनाज मंडी की स्थापना 
रैहन में पॉलीटेकभनीकक कालेज व रे में डिग्री कालेज 
प्रत्येक पंचायत तक पक्की सड़क। रे,फतेहपुर व राजा का तालाब के अस्पताल स्तरोन्नत हुए। 

अधूरे रह गए वायदे
पिछले 7 वर्षों से बन रहे 45 ट्यूबवेलों में से करीब 20 का काम पूरा, 25 का काम अधूरा 
फतेहपुर मुख्यालय में कोई उच्च स्तरीय शिक्षण संस्थान नहीं 
लावारिस पशुओं व जंगली जानवरों से किसानों को राहत नहीं 

विधायक सुजान सिंह पठानिया ने कहा कि अपने कार्यकाल में फतेहपुर विस क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये से भी अधिक विकास कार्य करवाए गए हैं। पूरे हलके का एक समान विकास करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फतेहपुर में एसडीएम कार्यालय की स्थापना, सब्जी व अनाज मंडी खोलना, फतेहपुर में 132 केवी बिजली स्टेशन की स्थापना सहित दर्जनों विकास कार्य शुरू करवाए हैं।  
विज्ञापन


पूर्व भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर का कहना है कि कृषि मंत्री होने के बावजूद सुजान सिंह पठानिया भाजपा सरकार द्वारा फतेहपुर को दी गई 45 ट्यूबवेल की योजना को पूरा नहीं करवा सके। कांग्रेस कार्यकाल में फतेहपुर विस हलके का विकास थम गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें