फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई की मार से बिगड़ा रसोई का बजट: 10 दिन में तेल-रिफाइंड 10 रुपये तक महंगे; जीरा 400 रुपये किलो पहुंचा

Mon, 16 Nov 2026 10:21 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

त्योहारी सीजन बीतने के बाद भी शिमला के लोगों को महंगाई से राहत नहीं मिल रही है। दस दिन के भीतर सरसों तेल, रिफाइंड और राजमा के दामों में बढ़ोतरी हुई है। जीरा 60 और हल्दी 40 से 50 रुपये प्रति किलो तक महंगी हो गई है।
 

विज्ञापन
महंगाई की मार से बिगड़ा रसोई का बजट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन बीतने के बाद भी शहरवासियों को महंगाई से राहत नहीं मिल रही। सरसों तेल, रिफाइंड और दालों के साथ अब जीरा और हल्दी के दाम भी बढ़ गए हैं। दस दिन के भीतर ही तेल, रिफाइंड और दालों के दाम दस रुपये प्रतिकिलो तक बढ़ गए हैं। वहीं, जीरा 60 तो हल्दी 40 रुपये प्रतिकिलो तक महंगे हो गए हैं। राजधानी के अनाज मंडी के कारोबारियों की मानें तो थोक रेट में बढ़ोतरी होने के बाद रिटेल दामों में भी उछाल आया है। दिवाली बीतने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि तेल, रिफाइंड के दामों में गिरावट होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। इनके दाम इस हफ्ते में फिर बढ़ गए हैं। पी मार्का तेल रिटेल में 225 से 230 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। अन्य तेल 215 से 220 रुपये तक उपलब्ध हैं। चीनी के दामों में भी उतार चढ़ाई जारी है। 

विज्ञापन
Trending Videos

कारोबारियों के अनुसार दस दिन पहले चीनी थोक रेट में 6200 रुपये प्रति क्विंटल थी। रिटेल में यह 68 से 70 रुपये प्रतिकिलो बिक रही थी। अब शनिवार को पहुंची सप्लाई में चीनी के थोक रेट 6200 से बढ़कर 6800 प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। रिटेल में अब चीनी 70 से 72 रुपये प्रतिकिलो मिल रही है। आने वाले दिनों में इसके रेट और बढ़ सकते हैं। राहत सिर्फ बादाम में मिली है। इसके दाम 1200 रुपये प्रतिकिलो से घटकर अब 1000 रुपये प्रतिकिलो रह गए हैं। जीरा और हल्दी के दामों में सबसे ज्यादा तेजी आई है। अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक श्रीधर के अनुसार अभी स्थानीय ग्रामीण इलाकों से हल्दी की फसल तैयार नहीं हुई है। 

इसके चलते दाम 40 से 50 रुपये प्रतिकिलो तक बढ़े हैं। जीरा की सप्लाई महंगी मिल रही है। दक्षिणी राज्यों में इसकी फसल कम होने के कारण जीरा के दाम बढ़े हैं।  चावल और आटा के दाम स्थिर है। बाकी दालों के दामों में भी फिलहाल ज्यादा असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन

दस दिन में खाद्य वस्तुओं के दाम में बदलाव

खाद्य वस्तु दस दिन पहले दाम अब दाम
सरसों तेल (प्रति लीटर) 215 रुपये 225-230 रुपये
जीरा (प्रति किलो) 340 रुपये 400 रुपये
चित्रा लाल राजमा (प्रति किलो) 120 रुपये 130 रुपये
चित्रा सफेद राजमा (प्रति किलो) 150 रुपये 160 रुपये
रिफाइंड तेल (750 ग्राम) 150 रुपये 160 रुपये
हल्दी (प्रति किलो) 220-240 रुपये 280-320 रुपये
बादाम (प्रति किलो) 1200 रुपये 1000 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें