बिजली बोर्ड के कई कार्यालयों के संपत्ति खातों में निगेटिव बैलेंस मिला।
- फोटो : एआई।
हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड के कई कार्यालयों के संपत्ति संबंधी खातों में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जांच के दौरान इन खातों में भारी निगेटिव बैलेंस पाया गया है। मामला सामने आने के बाद बिजली बोर्ड प्रबंधन ने संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया है। साथ ही सभी कार्यालयों को संपत्तियों का पूरा रिकॉर्ड जल्द जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
बोर्ड के मुख्य लेखा अधिकारी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि कई बार याद दिलाने के बावजूद अधिकांश कार्यालयों ने वित्त वर्ष 2025-26 का फिक्स्ड एसेट रजिस्टर जमा नहीं करवाया है। इस रजिस्टर में बोर्ड की संपत्तियों की खरीद, उनकी मूल कीमत और मौजूदा स्थिति का पूरा विवरण दर्ज होता है।