शिमला पुलिस का कहना है कि इस वर्ष नशा तस्करी के खिलाफ रणनीति को और मजबूत किया गया है। अब केवल छोटे तस्करों तक सीमित रहने के बजाय पूरे नेटवर्क, बड़े सप्लायरों और वित्तीय तंत्र तक पहुंचने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आदतन नशा तस्करों के खिलाफ PITNDPS Act के तहत भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक जिला शिमला में 4 किलोग्राम से अधिक चिट्टा, 14 किलोग्राम अफीम, 15 किलोग्राम चरस, 5 किलोग्राम से अधिक पोस्त, 11.6 ग्राम एलएसडी, लगभग 60 ग्राम मेथामफेटामाइन (आइस) और 10 लाख से अधिक अवैध भांग के पौधे बरामद या नष्ट किए जा चुके हैं। पुलिस का दावा है कि यह कार्रवाई अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता है और इससे प्रदेश में नशे की सप्लाई पर प्रभाव पड़ेगा।