फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: भारत का विभाजन और फेसबुक पर अपमानजनक पोस्ट डालने पर दो केस

Tue, 04 Jun 2024 09:09 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

शिमला पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। भाजपा आईटी सेल नामक एक फेसबुक पेज पर कांग्रेस पार्टी के बारे में अपमानजनक पोस्ट डालने के भी आरोप लगे हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को भारत के विभाजन के लिए जिम्मेदार ठहराने सहित कांग्रेस पार्टी की छवि को धूमिल करने की पोस्ट डालने के मामले में शिमला पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। भाजपा आईटी सेल नामक एक फेसबुक पेज पर कांग्रेस पार्टी के बारे में अपमानजनक पोस्ट डालने के भी आरोप लगे हैं। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ झूठा बयान, प्रतिष्ठा को हानि पहुंचाने और मानहानि की एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जांच टीम ने फेसबुक से अकाउंट होल्डरों का आईपीए एड्रेस मांगा है ताकि फेसबुक यूजरों का नाम और पता चल सके। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कांग्रेस पार्टी के कानूनी सलाहकार नरेश वर्मा, यशवीर सिंह और अजय ठाकुर ने इसकी पुलिस में शिकायत दी है। राजधानी शिमला के सदर थाने में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। 28 मई को भी कांग्रेस की महिला सम्मान योजना के नाम पर सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट डालने के मामले में भी सदर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। इसके अलावा 14 मई को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की बेटी की संपत्ति को लेकर एक्स पर झूठा और भ्रामक ट्वीट मामले की भी पुलिस जांच कर रही है। छोटा शिमला थाने में अनूप वर्मा नामक शख्स के खिलाफ दी शिकायत के मुताबिक 10 मई को आरोपी ने प्रियंका गांधी की बेटी के नाम पर 3,000 करोड़ रुपये की संपत्ति होने का झूठा और निराधार ट्वीट किया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें