फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रिज पर पहुंच गए तीन बाइक सवार, जानें क्या हुआ आगे

Wed, 17 Jul 2024 08:31 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

बुधवार दोपहर को तीन बाइक सवार रिज पर पहुंच गए। पुलिस रिज के चारों ओर बैरिकेड और पुलिस कर्मियों की तैनाती कर किसी भी तरह के वाहन के प्रवेश को प्रतिबंधित करती है। इसके बावजूद कई बार बाहरी राज्यों के सैलानी अनजाने में रिज और मालरोड पर पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
शिमला के रिज मैदान पर बाइक लेकर पहुंचे सैलानी । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला में नियमों को धत्ता बताते हुए तीन बाइक सवार रिज पर पहुंच गए। मामला बुधवार दोपहर का है। पुलिस को इसकी भनक लगी तब लगी जब बाइक सवार गेयटी थियेटर के पास पहुंच गए। सभी सैलानी बताए जा रहे हैं जोकि लक्कड़बाजार की ओर से रिज में दाखिल हुए।

विज्ञापन




हैरानी इस बात की है कि रिज में रोगी वाहनों और आपातकालीन परिस्थितियों में मरीज को आईजीएमसी ले जा रहे वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति है। इसको देखते हुए पुलिस रिज के चारों ओर बैरिकेड और पुलिस कर्मियों की तैनाती कर किसी भी तरह के वाहन के प्रवेश को प्रतिबंधित करती है। इसके बावजूद कई बार बाहरी राज्यों के सैलानी अनजाने में रिज और मालरोड पर पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार करीब 12:30 बजे भी कुछ ऐसा ही हुआ जब हरियाणा और दिल्ली नंबर के तीन बाइक सवार रिज पर पहुंच गए। तीनों बाइक सवार गेयटी थियेटर के समीप पहुंची तो पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने इनके दस्तावेजों की जांच की और सैलानी होने की पुष्टि होने पर इन्हें स्कैंडल प्वाइंट होते हुए बाहर भेजा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें